सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कसूर किसका ?


हमे माफ़ करें , हम ये शादी नही कर सकते क्यूँ की लडके को गोरी लड़की चाहिए ,

मम्मी मुझे वो लड़का पसंद नही है क्यूँ की वो काला है 

वैसे आपकी लड़की हर काम कर लेती है थोडा उसका रंग साफ होता तो शायद में आपकी उस घर में बात करवा देता ,

ढेर सारी  fairness cream  लगाई  लेकिन भाई मेरे से एक भी नही पटी ,,,,,,,,,,,

ये सब तब की बातें है जब किसी लड़की या लडके का रिश्ता होने वाला होता है कोई लड़का या लड़की कितनी भी योग्यता रखते हों , यदि उसका रंग काला है या सावला है तो कभी कभी उसके  परिवारीजन और  वो   खुद सोचने को मजबूर हो जाते है की क्या करना चाहिए ,

क्या ये लड़का हमारी बेटी के लिए ठीक रहेगा या फिर क्या ये लड़की हमारी बहु बनाने के काबिल है , उस टाइम पे उसकी कितनी भी योग्यता हो वो बेचारे की धरी धरी रह जाती है  

जब ऐसा दृश्य  सामने आता है तो सोचने को मजबूर होना पड़ता है की रंग और रूप तो प्रकृति (भगवान ) की देन  है उसमे उस बेचारे का क्या दोष है 

 रंग भेद की बात की जाये  मुझे लगता है कि  भारत में अभी भी ज्यादातर लोग जिस ब्यक्ति का रंग साफ होता है उससे जल्दी प्रभावित होते हैं में ऐसा इस आधार पर कह रहा हूँ , 

आज भी भारत के बाज़ारों में न जाने कितनी company  सिर्फ कॉस्मेटिक प्रोडक्ट बनाती है ,और न जाने कितने युवक , युवतियां बिना सोचे समझे सिर्फ विज्ञापन के आधार पर उस उत्पाद को ले आते हैं ,    यह सोच कर कि  बस एक बार मेरी त्वचा का रंग गोरा हो जाये बस ,और इस मानसिकता का फायदा उठाकर कॉस्मेटिक कंपनी  युवक और युवतिया ठग भी जाते है ,,,,,,,,,

मेरा अब उन लोगो से कहना है त्वचा का काला रंग होने में आप की कोई गलती नही , और कभी भी आपको इसे लेकर अपने आप को कमजोर महसूस नही करना है और नही कोई हीन भावना आनी  चाहिए कि में तो काला  हूँ मेरा अब कुछ नही हो सकता है  ,

यदि ऐसा कुछ अमेरिकी  राष्ट्रपति Barack Obama  सोचते  तो मुझे नही लगता की वो अमेरिका जैसे देश के राष्ट्रपति होते , और नेल्सन मंडेला को  Nobel  Prize मिलता ,

गाँधी जी को भी एक बार रंग भेद का सामना करना पढ़ा था लेकिन उन्होंने रंग को लेकर हार नही मानी और आज भारत के ही नही बल्कि दुनिया के पूज्यनीय हैं  

और यही बात उन लड़कियों के बारे में हैं जो सोचती है की मेरा रंग काला है या सावला है अब मेरा कुछ नही हो सकता है

उन्हें Venus  बहिनों, और Oprah Winfrey की bilography  पढ़नी चाहिए ,ये तो कुछ लोगो के उदाहरण  है दुनिया में कई लोग हुए है जिन्होंने अपने त्वचा के रंग पर ध्यान न देकर अपने आप को साबित किया कि वे लोग भी वो सब कर सकते है जो गोरे लोग कर सकते हैं भारत में भी कई लोग है जो त्वचा के रंग से तो काले हैं पर उनके दिल में भी जूनून रहता है कुछ अलग और प्रभावी  करने का 

 वन्देमातरम 

दिब्यांग देव शर्मा 

http://www.biography.com/people/barack-obama-12782369

http://www.nobelprize.org/nobel_prizes/peace/laureates/1993/mandela-bio.html/

http://en.wikipedia.org/wiki/Oprah_Winfrey




http://www.forbes.com/billionaires/list/#p_1_s_a0_All%20industries_All%20countries_All%20states_oprah

टिप्पणियाँ

  1. "sahi kahn aapne devji...hinta insan ko aage badne se rokati hai fir chahe wo rang ki ho ya roop ki ya fir kisi or chij ki ...hame in sabhi chijo ko chhod kar aapne kam pe dhyan dena chahiye ..."
    age bhi apke vichar ko padne ke mauka milega, ham aisi ummde karte hai

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लोग क्या कहेंगे ?

लाइफ एक रेस है तेज नही भागोगे तो कोई तुम्हे कुचल के आगे निकल जायेगा " 3idiot आज के इस प्रतियोगी युग में हर ब्यक्ति यही सोचता है और आगे बिना सोचे समझे , बिना चाहे , या चाहे दोड़ता जा रहा है ! हर कोई नम्बर के पीछे भाग रहा , कोई कम नंबर आने पर रो रहा है , कोई कुर्सी पर अपना नंबर लगा रहा है ऐसा लगता है कि दुनिया बस नंबर के लिए ही बनी है आज के परिवेश में हर तरफ नंबर की मारामारी है मैं एक सामान्य परिवार से हूँ और में पढ़ा लिखा हूँ लेकिन कुछ मजबूरियों और परिस्थितियों के कारण में अपना अध्ययन आगे नही बड़ा सका , मेरा सपना था कि में एक डॉक्टर बनू लेकिन में नही बन पाया , आज में चाहता हूँ कि मेरा बच्चा डॉक्टर बने , अब ये जरुरी नही कि बच्चा डॉक्टर बनाना चाहता है कि नही , ये तो सिर्फ उदहारण(example ) है ज्यादातर माता पिता कुछ इस तरह ही सोचते हैं कि उनका लड़का या लड़की जो वो नही कर पाए वो करे या उनके पडोसी या फिर रिश्तेदार जैसा बने ! बहुत कम माँ बाप अपने बच्चों के के पसंदीदा विषय के बारे में पूछते है नहीं वो लोग कभी उनकी रुचियों (hobbies)और शौक के बारे में गौर करते है नही सोचत...

एक गुलाब की कहानी

ये कहानी उस (गुलाब)पेड़ की है जो एक ऐसे बगीचे में पैदा हुआ जंहा पर अलग अलग प्रकार के पोधे लगे हुए थे ,जब छोटा था तब से जवानी तक वह पुरे बगीचे का आकर्षण बन के रहा ,और सभी को अपनी और आकर्षित करने की कोशिश करता ,इतराता रहता और बहुत ख़ुशी से उसका जीवन चल रहा था ,और नहीं कभी वह अपने बगल वाले पौधे की खबर लेता की उसके पास वाले पर क्या बीत रही है ,उस का तो सिर्फ इतना था की हवा मैं मस्त झूमते रहना , कुछ दिनों बाद जब उसमे कलियों का आना हुआ उसे अपने भविष्य की चिंता और कलियों की चिंता सताने लगी ;क्यों की कलियों को देख कर विभिन्न प्रकार की मक्खी , और कीट पतंगे और उन कलियों के पास आएँगी ,और जो आकर उसकी कलियों को छेड़ेंगे ,जबकि उसकी कलियाँ तो कुछ और ही सपना देखती होंगी ,जब वो जवान होंगी तो उन्हें कोई जवान सा भवर आकर छेड़ेगा और उनका रस पिएगा , उसे यह चिता इसलिए सताने लगी क्योंकि वह देखता रहता कि उसके वगल वाले पेड़ पर जब कलियाँ जवान होती तो पहले तो उसे वही मक्खी ,कीट और पतंगे छेडते, और कुछ और बड़ी हो ही पाती तो उन्हें माली आकर तोड़ ले जाता , फिर वह सोचने लगा कि जब कलियाँ और बड़ी होंगी तो उसकी कलियों को ...

हाय ये महगाई

आज जब एक आम आदमी के बारे मैं सोचता हूँ तो एक परेशानी व् चिंता से घिरा हुआ पता हूँ क्यों की एक ब्यक्ति जिसका रोजगार १००-१२५ रुपये है और उसके घर मैं सिर्फ़ चार सदस्य हैं (१ स्वयं ,१ बीबी २ बच्चे ) तो उसके खर्चे कैसे चलते होंगे ,क्योंकि आज कोई भी सब्जी १५-२० रुपये किलो से कम नही , और कोई भी दल ६०-९० केजी से कम नही ,और आटे का भावभी १६-१८ रुपये किलो से कम नही ,दूध भी २८-३० लीटर है यदि ऐसी स्थिति मैंएक आम आदमी खाए तो क्या खाए ,,यदि छोटी सी गड़ना करें तो हम पाएंगे की यदि एक ब्यक्ति एक दिन मैं ५०० ग्राम आता खाता है और लगभग ५०० ग्राम ही वो सब्जी भी खाता होगा , और घर मैं चार सदस्य हैं तो इस हिशाब से ८० रुपये सिर्फ़ उसके भोजन मैं ही खर्च हो रहें है ये तो सिर्फ़ भोजन है इसमे नही चाय है नही और अन्य नास्ता नही है और उस व्यक्ति के बच्चे स्कूल जाते हों तो उनकी शिक्षा तोमुश्किल है क्यों की जरूरी नही वह व्यक्ति शाशन द्वारा दी गई विभिन्न कैटगरी मैं आता हो (),हम भारत मैं रहते हैं और हमारे यंहा सामूहिक परिवार की व्यवस्था है यदि एसी स्थिति मैं कंही उसके माता पिता उसके साथ रहते हैं तो वह क्या करे क्या बच...