सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नव वर्ष नव संकल्प


नव वर्ष की शुभकामनाएं मेरे सभी मित्रों और मेरे visitors को , नए साल की शुरू आत पर हर व्यक्ति हर जीव और एक राष्ट्र में नयी ऊर्जा का संचार होता है और जब नयी ऊर्जा का संचार होता है ब्यक्ति कुछ नया करने का और नयी सोच और एक संकल्प का उदय होता है ,यदि ब्यक्ति की बात करें तो में ही वो ब्यक्ति हो सकता हूँ , तो में इस वर्ष ज्यादा से ज्यादा ब्लॉग लिखने का प्रयास करूँगा और ज्यादा से ज्यादा प्रभावी और में जो लिखूंगा उस पर अमल करने का भी प्रयास करूँगा ,और यदि राष्ट्र की बात करें तो किसी देश का भला तभी हो सकता है जब उसके नागरिको को संकल्प लेना चाहिए कि जो भूले , गलतियाँ हुई है , वो इस आने वाले समय में वो न हों ,२०११ को देखा जाय तो पूरी तरह भ्रष्टाचार वर्ष के रूप में देखा जाये तो कोई अतिश्योक्ति नही होगी क्यूँ कि जब घोटालो कि खबर पता चलती तो ये लगता कि जैसे राजनीती के मैदान के खिलाडी एक दुसरे का रिकॉर्ड तोड़ रहे हों ,और एक दुसरे से कह रहे हों कि तुझे में बड़ा चोर बनने नही दूंगा ,,,,, चाहे वो commonwealth game घोटाला हो , 2g spectrum घोटाला हो ,करनाटक सरकार द्वारा हुआ घोटाला,या फिर बॉम्बे का आदर्श सोसाइटी घोटाला हो ,
इन घोटालो के कारन हमारी जाँच agencies का दुरपयोग देश लिए घातक है , शर्म की बात तब है जब इन घोटालो के खिलाफ आवाज उठाई जाती है , तो इन आवाज उठाने वालो को इस तरह से दबाया जाता है कि आगे से कोई दोबारा भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज ही नही उहाये ,लेकिन इन भ्रष्टाचारियों से में कहना चाहूँगा यदि नही संभले तो ये कदम रुकेंगे नही, क्यों कि संसद से जन संसद बड़ी है , और यदि भारत के नागरिक भ्रष्टाचार के खिलाफ एक मजबूत जन लोकपाल कि मांग करती है तो सरकार की पहली जिम्मेदारी है की जो लोग इन गतिविधियों में लिप्त है उन्हें कारावास तक भेजे और एक मजबूत लोकपाल बिल लाये ,
और दूसरी और कुछ आतंकवादी गतिविधियाँ जो की न्याय के मंदिर तक पहुँच चुकी है , ये इस नए वर्ष में न हों ,
इस नए वर्ष पर एक सकल्प लें की हम भ्रष्टाचार और आतंकवाद मुक्त भारत बनायेंगे ,,,,,,
वन्दे मातरम
दिब्यांग देव शर्मा

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लोग क्या कहेंगे ?

लाइफ एक रेस है तेज नही भागोगे तो कोई तुम्हे कुचल के आगे निकल जायेगा " 3idiot आज के इस प्रतियोगी युग में हर ब्यक्ति यही सोचता है और आगे बिना सोचे समझे , बिना चाहे , या चाहे दोड़ता जा रहा है ! हर कोई नम्बर के पीछे भाग रहा , कोई कम नंबर आने पर रो रहा है , कोई कुर्सी पर अपना नंबर लगा रहा है ऐसा लगता है कि दुनिया बस नंबर के लिए ही बनी है आज के परिवेश में हर तरफ नंबर की मारामारी है मैं एक सामान्य परिवार से हूँ और में पढ़ा लिखा हूँ लेकिन कुछ मजबूरियों और परिस्थितियों के कारण में अपना अध्ययन आगे नही बड़ा सका , मेरा सपना था कि में एक डॉक्टर बनू लेकिन में नही बन पाया , आज में चाहता हूँ कि मेरा बच्चा डॉक्टर बने , अब ये जरुरी नही कि बच्चा डॉक्टर बनाना चाहता है कि नही , ये तो सिर्फ उदहारण(example ) है ज्यादातर माता पिता कुछ इस तरह ही सोचते हैं कि उनका लड़का या लड़की जो वो नही कर पाए वो करे या उनके पडोसी या फिर रिश्तेदार जैसा बने ! बहुत कम माँ बाप अपने बच्चों के के पसंदीदा विषय के बारे में पूछते है नहीं वो लोग कभी उनकी रुचियों (hobbies)और शौक के बारे में गौर करते है नही सोचत...

एक गुलाब की कहानी

ये कहानी उस (गुलाब)पेड़ की है जो एक ऐसे बगीचे में पैदा हुआ जंहा पर अलग अलग प्रकार के पोधे लगे हुए थे ,जब छोटा था तब से जवानी तक वह पुरे बगीचे का आकर्षण बन के रहा ,और सभी को अपनी और आकर्षित करने की कोशिश करता ,इतराता रहता और बहुत ख़ुशी से उसका जीवन चल रहा था ,और नहीं कभी वह अपने बगल वाले पौधे की खबर लेता की उसके पास वाले पर क्या बीत रही है ,उस का तो सिर्फ इतना था की हवा मैं मस्त झूमते रहना , कुछ दिनों बाद जब उसमे कलियों का आना हुआ उसे अपने भविष्य की चिंता और कलियों की चिंता सताने लगी ;क्यों की कलियों को देख कर विभिन्न प्रकार की मक्खी , और कीट पतंगे और उन कलियों के पास आएँगी ,और जो आकर उसकी कलियों को छेड़ेंगे ,जबकि उसकी कलियाँ तो कुछ और ही सपना देखती होंगी ,जब वो जवान होंगी तो उन्हें कोई जवान सा भवर आकर छेड़ेगा और उनका रस पिएगा , उसे यह चिता इसलिए सताने लगी क्योंकि वह देखता रहता कि उसके वगल वाले पेड़ पर जब कलियाँ जवान होती तो पहले तो उसे वही मक्खी ,कीट और पतंगे छेडते, और कुछ और बड़ी हो ही पाती तो उन्हें माली आकर तोड़ ले जाता , फिर वह सोचने लगा कि जब कलियाँ और बड़ी होंगी तो उसकी कलियों को ...

हाय ये महगाई

आज जब एक आम आदमी के बारे मैं सोचता हूँ तो एक परेशानी व् चिंता से घिरा हुआ पता हूँ क्यों की एक ब्यक्ति जिसका रोजगार १००-१२५ रुपये है और उसके घर मैं सिर्फ़ चार सदस्य हैं (१ स्वयं ,१ बीबी २ बच्चे ) तो उसके खर्चे कैसे चलते होंगे ,क्योंकि आज कोई भी सब्जी १५-२० रुपये किलो से कम नही , और कोई भी दल ६०-९० केजी से कम नही ,और आटे का भावभी १६-१८ रुपये किलो से कम नही ,दूध भी २८-३० लीटर है यदि ऐसी स्थिति मैंएक आम आदमी खाए तो क्या खाए ,,यदि छोटी सी गड़ना करें तो हम पाएंगे की यदि एक ब्यक्ति एक दिन मैं ५०० ग्राम आता खाता है और लगभग ५०० ग्राम ही वो सब्जी भी खाता होगा , और घर मैं चार सदस्य हैं तो इस हिशाब से ८० रुपये सिर्फ़ उसके भोजन मैं ही खर्च हो रहें है ये तो सिर्फ़ भोजन है इसमे नही चाय है नही और अन्य नास्ता नही है और उस व्यक्ति के बच्चे स्कूल जाते हों तो उनकी शिक्षा तोमुश्किल है क्यों की जरूरी नही वह व्यक्ति शाशन द्वारा दी गई विभिन्न कैटगरी मैं आता हो (),हम भारत मैं रहते हैं और हमारे यंहा सामूहिक परिवार की व्यवस्था है यदि एसी स्थिति मैं कंही उसके माता पिता उसके साथ रहते हैं तो वह क्या करे क्या बच...